राजौंद।
क्षेत्र में रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।नगर और आसपास के गांवों में लोगों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। घर-घर में पकवान बनाए गए और लोगों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ होली का आनंद लिया। संवाद