फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 900 सीटों पर 1550 से ज्यादा आवेदन, आईटीआई में दाखिले के लिए बढ़ी प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
आईटीआई का भवन। संवाद
विज्ञापन
कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में इस बार दाखिले के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक करीब 900 सीटों के मुकाबले 1550 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन संख्या सीटों से काफी अधिक होने के कारण कई लोकप्रिय ट्रेडों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोपा दूसरे स्थान पर है। 15 जून तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से आवेदन संख्या में और बढ़ोतरी होगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल 2 जून से खोला गया है। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए राजकीय आईटीआई कैथल में भी दाखिला सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यहां आवेदन प्रक्रिया के लिए 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को आवेदन भरने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हेल्प डेस्क पर नि:शुल्क आवेदन भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
इन ट्रेेडों के लिए कर रहे आवेदन
राजकीय आईटीआई में 29 और महिला आईटीआई में आठ ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, फीटर, टर्नर, प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, सोलर पावर टेक्नीशियन, मल्टीमीडिया एनीमेशन, स्टेनो हिंदी-अंग्रेजी और ड्रेस मेकिंग सहित कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं। महिला आईटीआई में कोपा, फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, डीटीपी और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे ट्रेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 10वीं या 12वीं का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और नवीनतम रंगीन फोटो जमा करनी होगी।

विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए संस्थान में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थियों को नि:शुल्क सहायता दी जा रही है। किसी भी विद्यार्थी को दिक्कत हो तो वो संस्थान में आकर अपना आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

- सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें