अग्रवाल वैश्य सभा कैथल द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती एक पखवाड़े के रूप में मनाते हुए सभा द्वारा हिन्दू कन्या कॉलेज के छात्राओं के लिए मां का आंचल विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला थाना एसएचओ निर्मला देवी ने शिरकत की।
इस अवसर पर सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग ने कहा कि मां भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है। अगर किसी को भी धरती पर भगवान को देखना है तो वह अपनी मां को देख सकता है क्योंकि मां में भगवान की झलक दिखाई देती है। एसएचओ निर्मला देवी ने प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप जो भी अपने भाव लिखे वो वास्तविकता से लिखे।
कालेज प्रिंसिपल बीडी गुप्ता ने संस्था का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था के प्रयासों को सराहनीय कार्य बताया है। सभा के प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में पहुंची महिला थाना एसएचओ निर्मला देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धर्मवीर कैमिस्ट, राजीव गर्ग, मोहन लाल गुप्ता, रिषभ सिंगला, शुभम, अमित गर्ग सहित सभा कई पदाधिकारी मौजूद रहे।