विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली के विद्यार्थियों ने गांव के रस-मंगल तीर्थ पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयं सेवकों तथा सेविकाओं ने मिलकर गांव के रस मंगल तीर्थ पर पेड़-पौधों, मंदिर व तालाबों की सफाई का कार्य किया। कार्यक्रम स्कूल के अध्यापक तरूण बंसल के मार्ग दर्शन में चलाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य जितेन्द्र गंभीर के दिशा निर्देश में अनुसार बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाकर कई स्थानों की सफाई का कार्य किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र गंभीर ने विद्यार्थियों को इसी तरह स्वच्छता अभियान भविष्य में जारी रखने की प्रेरणा दी तथा प्रत्येक मास किसी एक जगह पर सफाई करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश, सतबीर रणधीर कसान आदि मौजूद थे।