फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया रोकने के लिए सक्षम युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डेंगू-मलेरिया रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला रोजगार कार्यालय से 30 सक्षम युवाओं की मांग की थी। शुक्रवार को सक्षम युवाओं ने ड्यूटी ज्वाइन कर जाट कॉलेज में प्रशिक्षण लिया। इससे पहले इन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में अपने कागजात जमा करवाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में डिप्टी सिविल सर्जन व डेंगू मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने उन्हें बताया कि केवल जागरुकता अभियान से यह बीमारी समाप्त नहीं होगी। इसमें हर व्यक्ति को अपनी जन भागीदारी करनी होगी। उन्होंने बताया कि पानी में गंदगी ही डेंगू का सबसे बड़ा कारण बनता है। यही वजह है कि बरसात के बाद ही डेंगू होता है। इससे बचाव के लिए हमें साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखना होगा। उन्हें जानकारी दी गई कि सर्वे के दौरान जनता से किस प्रकार से सहयोग की अपील की जानी है।
घर-घर जाकर किया जा रहा सर्वे
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अनुसार डेंगू व मलेरिया रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लारवे की जांच का सर्वे कर रहे हैं। इसके तहत अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक घरों में दस्तक दी जा चुकी है। इसमें 250 से अधिक मकान मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं। डेंगू मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बीमारी रोकने के लिए सतर्क है। अब सक्षम युवा इसे रोकने में विभाग की सहायता करेंगे। लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें