फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरों तक विचारों को पहुंचाने की प्रक्रिया है संंवाद ः डॉ. मोनिका

Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन रविवार को स्वयंसेवकों को संचार कला का महत्व बताया गया। समझाया गया कि यह दूसरों तक हमारे विचारों को पहुंचाने की एक प्रक्रिया है।

प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। समझाते हुए कहा कि मान लीजिए अगर केवल बोलना ही संवाद करने का माध्यम होगा तो गूंगा व्यक्ति कैसे संवाद करेगा। इसलिए हमें शाब्दिक संचार के साथ-साथ अशाब्दिक संचार जैसे बोलने का तरीका, चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज के बारे में भी पारंगत होना होगा।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने इमोशनल इंटेलिजेंस के बारे में बताते हुए कहा कि इमोशनल इंटेलिजेंस दरअसल अपनी और दूसरों की भावनाओं तक पहुंचने और उसे समझने की क्षमता है। यह हमें तनाव भरे समय और परिस्थितियों को बदलने में मदद कर सकता है। यह हमारे एजुकेशन, हमारे आसपास का माहौल और हमारे सोचने के तरीकों पर काफी निर्भर करता है। इसलिए स्वयंसेवकों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के साथ-साथ क्षमताओं, कमजोरियों और अवसर आदि विश्लेषण करना चाहिए।

कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कल रोड सेफ्टी और प्राथमिक चिकित्सा सहायता पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर श्रमदान कर स्वयंसेवकों ने कॉलेज कैंपस को साफ किया। इसके साथ-साथ स्वयंसेवकों ने रनिंग ट्रैक को साफ करते हुए उसे दौडऩे लायक बनाया। स्वयंसेवक रमन सिंह ने स्वयंसेवकों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए शारीरिक व्यायाम कराए और बताया कि योग से शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रा कीर्ति ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की रिपोर्ट लेखन का कार्य साहिल और सुनील सोनी ने, फोटोग्राफी का कार्य प्रदीप ने किया। वहीं भोजन प्रबंधन का कार्य अमन, विजय और रमन ने संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें