फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हॉफ मैराथन के सफल और भव्य आयोजन के लिए कमेटी का गठन

Wed, 02 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह मैराथन ड्रग फ्री हरियाणा थीम पर आधारित होगी। तैयारियों के लिए एडीसी दीपक बाबूलाल करवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एडीसी, एसडीएम, डीएसपी हेडक्वार्टर और डीएसपी ट्रैफिक की संयुक्त कमेटी मौके का निरीक्षण कर रूट निर्धारित करेगी।
विज्ञापन


डीसी ने सभी अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यक्रम स्थल और रूट प्लान को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा गया, ताकि समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों के अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आग्रह किया। स्वयंसेवी संस्थाएं, प्रगतिशील किसान और जिले की विशिष्ट हस्तियों को भी प्रेरित किया जाएगा। आयोजन स्थल पर कला या हुनर के स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाएगी।

मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट या स्कैनर की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं। शिक्षा विभाग, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी और जिला खेल अधिकारी को विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित कर इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन उपायुक्त कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोर्टल पर अलग व्यवस्था की जाएगी।

एसपी आस्था मोदी ने आयोजन की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी गुरविंद्र सिंह, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तीन कैटेगरी में आयोजन

n
21 किलोमीटर हॉफ मैराथन (पंजीकरण शुल्क 200 रुपये)

n
10 किलोमीटर प्रोफेशनल रेस (पंजीकरण शुल्क 100 रुपये)

n
5 किलोमीटर रन फॉर फन (निशुल्क)
डॉ. नरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए-

n
प्रथम विजेता को 1,50,000 रुपये

n
द्वितीय को 1,25,000 रुपये

n
तृतीय को 1,00,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

10 किलोमीटर रेस में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों के लिए-

n
प्रथम को 1,00,000 रुपये

nद्वितीय को 75,000 रुपये

n
तृतीय विजेता को 50,000 रुपये नकद मिलेगा।
प्रोफेशनल रेस में टाइम कैल्कुलेशन चिप का उपयोग

प्रोफेशनल कैटेगरी के प्रतिभागियों को किट व छाती पर टाइम कैल्कुलेशन चिप दी जाएगी, ताकि नतीजे पारदर्शी और निष्पक्ष रहें। डीसी ने जिलेवासियों से अपील की कि नशा मुक्त, स्वस्थ और खुशहाल हरियाणा के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी नागरिक इस मैराथन में सहभागिता करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें