फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गरीबों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध ः शिवकुमार

Tue, 29 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। शहर के लोक एवं निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सोमवार को वाल्मीकि महापंचायत की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार सिसला ने की। बैठक में जिला और प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इसमें कैथल जिलाध्यक्ष अजय बेदी, कैथल जिला उपाध्यक्ष सुरजीत हाबडी, कैथल जिला महामंत्री सरपंच विजय मलिक बरसाना, एवं नरेश बेदी मलिकपुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुखदेव ढांड, हल्का पूंडरी अध्यक्ष दलबीर सिंह फतेहपुर एवं सुरेश फतेहपुर, हल्का गुहला अध्यक्ष राजू भागल,युवा जिला उपाध्यक्ष रवि पीडल, जिला मीडिया प्रभारी अजय चौहान, जींद जिलाध्यक्ष कुलदीप कसूण, जिला प्रबंधक पवन कश्यप को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार सिसला ने कहा कि महापंचायत दबे कुचलो, गरीब किसान, मजदूर की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि महापंचायत लगातार समाज के पिछडों की आवाज बनती है और उनकी लड़ाई लड़ने का काम करती है। शिव सिसला ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि अपने समाज की आवाज उठाने में सभी सहयोग करेंगे। दिवाली के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का धन्यवाद करने के लिए एक कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान पूंडरी, सुनील डीग, संजीव कांगडा सरपंच प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र फरल, सुनील सेरधा, पूना राम कांगडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें