फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जनता के काम में देरी पर होगी कार्रवाई ः जिंदल

Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को सांसद नवीन जिंदल ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में सांसद ने स्वच्छता पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी सफाई कर्मचारी किसी अधिकारी, वीआईपी और नेताओं की कोठियों पर ड्यूटी नहीं देंगे, बल्कि वे अपनी निर्धारित डयूटी करेंगे, ताकि आमजन को उसका फायदा मिले। साथ ही चेतावनी दी कि जनता के काम में देरी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि देश को सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस कड़ी में सबसे पहले हमें अपने जिले को विकसित बनाना होगा। सभी अधिकारी अपनी डयूटी को ईमानदारी से करें।

भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित महिला अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि बैठक में महिला अधिकारियों की संख्या अधिक होना प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अब वे नियमित रूप से अधिकारियों की बैठक लेंगे। सांसद ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तर में भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए। जनता के काम लेट करने वाले और रिश्वत का लालच करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा आवारा कुत्तों की नसबंदी और बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार उन्होंने नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर कोई भी बेसहारा पशु दिखाई न दें, उन्हें गोशालाओं आदि स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करें।

इसी प्रकार फसल अवशेष जलाने के मामले में संज्ञान लेते हुए सांसद ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस मामले में किसानों को जागरूक करें और उन्हें इसके प्रबंधन से संबंधित उपकरण भी उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन


डीसी डॉ. विवेक भारती ने सांसद नवीन जिंदल का स्वागत किया और उन्हें आश्वस्त किया कि जिला में चल रहे विकास कार्यों में गति लाई जाएगी।



उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों को जल्द पूरा करें। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, कर्मबीर कौल, आदित्य भारद्वाज, एसडीएम कृष्ण कुमार, सत्यवान सिं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें