फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आढ़तियों को 57 करोड़ रुपये का कमीशन जारी

Sat, 14 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। प्रदेश सरकार ने अनाज मंडियों में कार्यरत 11,199 आढ़तियों को बड़ी राहत देते हुए 56 करोड़ 97 लाख रुपये की कमीशन राशि सीधे उनके बैंक खातों में जारी की है। राशि जारी होने के बाद आढ़तियों को आर्थिक राहत मिली है। गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों और आढ़तियों के हित में निर्णय ले रही है।
विज्ञापन


बाजीगर ने बताया कि विभिन्न फसलों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जाती है। धान सहित अन्य फसलों की खरीद पर मिलने वाला कमीशन केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है। उन्होंने बताया कि आढ़तियों ने हाल ही में अपनी यह समस्या उनके समक्ष रखी थी, जिसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर समाधान करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें