फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदा पानी पीने को मजबूर कॉलोनीवासी

विज्ञापन
नलों से आ रहा सीवरेज जैसा गंदा पानी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शहर की खरादिया मोहल्ला कॉलोनी वार्ड नंबर 24 में नागरिकों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी से दुर्गंध भी आ रही है। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में यह समस्या बीते करीब डेढ़ माह से बनी हुई है। गंदे पानी से परेशान नागरिकों ने वार्ड के पार्षद से लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि पेयजल में सीवरेज का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि जिन पाइपलाइनों से होकर पानी गुजरता है, वह भी पुरानी हो चुकी हैं। पाइप लाइन में लीकेज व जंग होने की वजह से नाली का गंदा पानी नलों में आ रहा है, जिसके कारण नागरिक गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। वार्डवासी पाल सिंह व यशोदा ने कहा कि गंदा पानी पीकर उनके बच्चे भी बीमार पड़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्वच्छ जल की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल ने बताया कि आपूर्ति के लिए बूस्टर लगा हुआ है। किसी पाइप में लीकेज की समस्या से गंदा पानी पहुंचने की आशंका है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

डेढ़ माह से परेशानी
वार्डवासी ईश्वर देवी ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह से गंदा पानी पी रहे हैं। गंदा पानी पीने की वजह से बच्चे भी बीमार पड़ गए हैं। दिन से समर्सिबल या आसपास किसी आरओ प्लांट से ही पानी लाकर थोड़ा बहुत पी लेते हैं। जो लोग बाजार से पानी खरीदने में असमर्थ हैं, वह मजबूरी में गंदे पानी को पी रहे हैं।
पानी से आ रही बदबू
शहरवासी गोल्डी ढिगंड़ा ने कहा कि शहर की कई कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है, इससे हजारों की संख्या में लोग परेशान हैं। पानी में बदबू आ रही है। विभाग समस्या को सुनने तक को तैयार नहीं है। दूषित पानी से बीमार होने का डर बना रहता है।
आ रहा मटमैला पानी
कॉलोनीवासी अंजलि ने कहा कि सप्लाई से पानी मटमैला और बदबूदार आ रहा है। पानी इतना गंदा होता है कि बर्तन भी गंदा हो जाता है। पानी में बदबू की वजह से पीना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी से बीमारी होने का डर सता रहा है।
गंदा पानी पीना है मजबूरी
वार्ड वासी सीमा देवी ने बताया कि लोगों को नलों से आ रहे गंदे पानी पीने की मजबूरी है। बदबूदार पानी के उपयोग से जल जनित बीमारियों का भय सता रहा है। शहर की दर्जनभर कालोनियों में यह समस्या है, मगर विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं।
शिकायत की, समाधान नहीं
वार्ड वासी जयकिशन ने बताया कि वार्ड के लोग लगभग दो माह से गंदा पानी पी रहे हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया है। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उनकी प्रशासन से मांग है कि जल्द से पेयजल की समस्या का समाधान करवाया जाए।
कभी खारा, कभी गंदा पानी
वार्ड वासी नोदी ने कहा कि शहर में हजारों घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी कभी खारा आता है तो कभी गंदा। आसपास के लोग गंदा पानी पीने की वजह से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें