कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन, कलायत के प्रांगण में 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ विद्यालय का विशेष दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण का जायजा लेना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सर्टिफिकेट प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक महत्वपूर्ण पाठशाला है।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य जितेंद्र बिढाण और उप-प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने कर्नल हरप्रीत सिंह, एडम ऑफिसर नीतीश कुमार, सूबेदार दिलावर खान तथा हवलदार देवेंद्र पटेल का स्वागत किया। पायलट कुमारी पलक मोर और निकिता बनवाला के नेतृत्व में कैडेट्स ने सैन्य परंपरा के अनुसार अधिकारियों का अभिनंदन किया। संवाद