फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैरा शूटर संदीप ने जीता स्वर्ण, अब पैरालंपिक का सपना

Fri, 08 May 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सोंगल गांव के पैरा शूटिंग खिलाड़ी संदीप कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले संदीप ने विभिन्न पैरा शूटिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं। संदीप का सपना अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और पैरालंपिक में पदक जीतना है।

हाल ही में भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में संदीप कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड एसएच-2 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। संदीप कुमार के पिता प्रेम सिंह ने हमेशा उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनका बड़ा भाई खेती का कार्य करता है। संदीप दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उसे ताकत में बदलकर सफलता की मिसाल कायम की।
विज्ञापन


नौकरी के साथ जारी रखा अभ्यास : खेल प्रतिभा के दम पर संदीप कुमार को अंबाला में आर्मी सिविल डिफेंस में नौकरी मिली। वह वर्ष 2022 से वहां कार्यरत हैं और नौकरी के साथ-साथ नियमित रूप से शूटिंग का अभ्यास भी कर रहे हैं।

संदीप ने बताया कि शुरुआती दौर में संसाधनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। आरकेएसडी इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास और कोच संजू के मार्गदर्शन में उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ।उन्होंने कहा कि यदि पैरा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन


गांव में खुशी का माहौल : संदीप की उपलब्धियों से परिवार और गांव सोंगल में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि संदीप युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।

प्रमुख उपलब्धियां
वर्ष 2025

चौथी हरियाणा प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड एसएच-2 में स्वर्ण पदक

10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-2 में दूसरा स्थान

10वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक

44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप, नई दिल्ली में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-2 में स्वर्ण पदक

10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच-2 में रजत पदक

छठी जोनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप, देहरादून में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक

वर्ष 2026

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप, भोपाल में 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड एसएच-2 में स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता का आयोजन 11 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक हुआ था, जबकि प्रमाणपत्र जनवरी 2026 में जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें