इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय
- फोटो : ब्यूरो
कैथल। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय मेें वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज प्रबंधक समिति ने कॉलेज की सभी 3200 छात्राओं के लिए बीमा प्रीमियम देने का ऐलान किया।
प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत प्रति छात्रा 12 रुपये तो प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 340 रुपये प्रति स्टॉफ सदस्य के लिए प्रीमियम राशि दी जाएगी। जिसमें छात्राओं का 2 लाख का तो स्टॉफ सदस्यों का 4 लाख रुपये का बीमा होगा। यह जानकारी हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक हरीश कुमार ने दी। बैंक प्रबंधक ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जागरूक करना था। जिसमें जन धन से जन सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न उत्पादों के बारे में संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से विभिन्न योजनाओं को बारे में बताया। बैंक खाते खोलना, खाते को आधार से जोड़ने और एटीएम के माध्यम से बैंक सुविधाएं प्रदान करने, बीमा व पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कॉलेज के प्रबंधक समिति के उप-प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कॉलेज की समस्त 3200 छात्राओं को प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत 2 लाख का बीमा और कॉलेज के सभी सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 4 लाख का बीमा प्रबंधन की तरफ से सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से करवाने की घोषणा की।
इस कार्यक्रम में बैंक की तरफ से जसप्रीत, अनिल कुमार, योगेश, धर्मबीर बंसल, रघुबीर दहिया ने भाग लिया। अंत में कालेज की प्रधानाचार्य साधना ठुकराल ने बैंक प्रबंधन को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।