फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ

Sun, 05 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगे शिविरों में शनिवार को स्वयंसेवकों ने सेवाभाव दिखाने के साथ कई तरह की जानकारियां हासिल की। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत योगासन से हुई। प्रात:कालीन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय और स्वयंसेवकाें ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

चाय के बाद एसपी कार्यालय से पहुंचे अशोक कुमार ने नशे के खिलाफ जागरूक किया। शिविर में मुख्यातिथि रहे पूर्व नगर पालिका प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पवन सैनी और मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने सरस्वती देवी दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा की और ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के विभिन्न स्वरूप है जैसे यांत्रिकी ऊर्जा, ताप ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा नाभिकीय ऊर्जा, गैर अक्षय ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा को बचाकर ऊर्जा को संरक्षित कर सकते हो।

भोजन के बाद दिव्या और सुनीता ने प्रतियोगिताएं कार्रवाई। सुशील सैनी और उमेश गुप्ता ने लुप्त होती खेल प्रतियोगिताओं के बारे में प्रेक्टिकल करके दिखाया। इस अवसर पर नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शिविर का समापन

राजौंद। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि यूथ फाउंडेशन की चेयरपर्सन अनु रतेवाल एवं प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद रणधीर शर्मा, रविंद्र कुमार टीक, एवं प्रवीण नैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सर्वप्रथम स्वयं सेविका अंशुल एवं कामना ने सात दिवसीय कैंप की विशेष शिक्षा दीक्षा सभी के सामने प्रस्तुत की। यूथ फाउंडेशन की संस्थापक और निदेशक अनु रत्तेवाल, एनआईटी कुरुक्षेत्र की पूर्व छात्रा ने जीवन शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद रणधीर शर्मा एवं रविंद्र टीक, प्रवीण नैन ने भी स्वयं सेवकों के सामने अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी सभी का एवं कैंप के सहयोगी राजेश शर्मा एवं कुलदीप कुमार का विशेष रूप से आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें