फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठंडी हवाओं ने बदली फिजा आज भी बारिश के आसार

Sun, 31 May 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
बारिश के बाद आसमान में छाए बादल और खुशनुमा मौसम। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को दोपहर को हुई 15 मिनट की बारिश लोगों के लिए राहत बनकर आई। मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 44 से 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिसने लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से तुरंत निजात दिलाई है। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है और यह गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में आई कमी से वातावरण में ठंडक घुल गई है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. रमेश के अनुसार, आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

इस खुशनुमा मौसम के बीच करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। इन हवाओं ने उमस और गर्मी के असर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से दोपहर के समय चलने वाली गर्म थपेड़ों (लू) के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। बिजली की मांग बढ़ने से बिजली कटौती की समस्या भी खड़ी हो रही थी लेकिन इस हल्की बारिश और हवाओं ने न सिर्फ लोगों को शारीरिक रूप से आराम दिया है, बल्कि वातावरण को भी साफ और प्रदूषण मुक्त कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। यदि आगामी घंटों में बारिश की यह संभावना पूरी तरह बरसती है, तो तापमान में कुछ और डिग्री की गिरावट आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें