फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम ठंड बरकरार, आज बारिश के आसार

Wed, 18 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार सुबह से शाम तक आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह आठ बजे ही धूप निकल आई। इससे मौसम सुहावना रहा। सुबह और शाम की ठंड अभी बरकरार है वहीं मौसम विभाग की माने तो बुधवार को बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

मंगलवार को धूप निकलने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और जनजीवन सामान्य नजर आया। शहर के मुख्य बस अड्डा से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर चहल पहल देखी गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को भारी गर्म कपड़ों और जैकेट से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्दी का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाएं।
विज्ञापन


विदित रहे कि पिछले एक सप्ताह से रोजाना तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। ठंड का असर अब कम हो गया है। जनवरी के महीने में ठंड ने सबसे ज्यादा असर दिखाया। 31 दिनों में से 22 दिन तक धुंध पड़ी। ठंड से गेहूं की फसल को काफी फायदा हुआ। इससे पैदावार अच्छी निकलने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार हवाओं की दिशा में बदलाव और आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए वर्तमान मौसम अनुकूल है। इस समय की धूप दानों के विकास और पौधों की वृद्धि के लिए लाभकारी मानी जाती है।

हालांकि, सुबह-शाम की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए खान-पान, पहनावे और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। फरवरी के पहले सप्ताह में धुंध से राहत मिली और मौसम साफ होना शुरू हुआ था। अब भी राहत है।
विज्ञापन



बुधवार को हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में फिर से बादल छा सकते हैं। यदि बारिश होती है, तो तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे कुछ दिन ठिठुरन और बढ़ सकती है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें