फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज शीतलहर, कल से कोहरा छाने की संभावना

Fri, 12 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है और अब तक ठंड ने ज्यादा असर नहीं दिखाया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शीतलहर के साथ ठंड बढ़ेगी और शनिवार से घना कोहरा भी छाने की आशंका है।

वीरवार को सुबह से शाम तक धूप निकलने से मौसम सुहावना रहा। सुबह और शाम हल्की ठंड के बावजूद अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 09.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिन में धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी, वहीं शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिन और ठंडी हवा चलने की चेतावनी जारी की है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है। जिला स्तर पर शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में सूखी सर्दी का असर सरसों और चने की फसलों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन में धूप से तापमान बढ़ता है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ जाती है।
विज्ञापन


मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार जिले में शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही रात में हवाएं सक्रिय रहेंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी और कई स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इससे सुबह धुंध और कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में कोहरा और सर्दी अधिक बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें