फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शीतलहर जारी, 23 से 26 तक बारिश की संभावना

Sat, 17 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कई दिनों से चल रही ठंडी शीतलहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद 23 से 26 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार सुबह शहर में घनी धुंध छा गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर साढ़े छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चली। लोग सड़क किनारे अलाव के सहारे तापते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के करीब धूप निकलने से ठंड में कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि पिछले कई दिनों की तरह धूप निकलने के बाद भी ठंड कम नहीं हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जो 14 से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री, न्यूनतम 7 डिग्री रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, न्यूनतम 8 डिग्री रहने की संभावना है। शीतलहर के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम रही।

ठंडी हवाओं और कम तापमान से गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में है। ठंड के कारण गेहूं का फुटाव बढ़िया होगा और लागत के अनुसार पैदावार अच्छी निकलने का अनुमान है। दिसंबर से जारी ठंड ने फसल को तैयार करने में मदद की है। गेहूं की सिंचाई किसानों को कम करनी पड़ रही है। हालांकि ठंड ने सब्जियों की फसल पर थोड़ा नकारात्मक असर डाला है। बेल वाली सब्जियों का फुटाव धीमा रहा, लेकिन मौसम के अनुकूल होने पर सब्जियों की पैदावार अच्छी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में ठंड का असर कम रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सुबह और रात में ठंडी हवाएं जारी रह सकती हैं। दिन में मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहने से लोगों को राहत मिल सकेगी। 23 से 26 जनवरी के दौरान बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। -डॉ. रमेश चंद्र, मौसम समन्वय विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें