फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह और रात को बढ़ी ठंड

Mon, 02 Dec 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पारा लुढ़कने से तापमान में गिरावट होने लगी है, जिसके चलते सुबह व रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। अल सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, जिसके चलते सुबह के समय वाहनों की आवाजाही कम रही। सुबह आठ बजे के बाद खिली धूप से मौसम सामान्य होने लगा है। अच्छी धूप होने पर पार्कों में पर्यटक घूमते दिखे। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का अहसास हुआ।

रविवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.6 रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है, जिससे सुबह व रात को कोहरे के साथ स्मॉग के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि बढ़ती ठंड से गेहूं की फसल में फायदा होगा। इससे जहां फसल अच्छी होती है वहीं पैदावार भी बढ़ने की संभावना हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ठंड के तेवर ढीले होने से वूलन बाजार नरम है। अभी हल्के वूलन कार्डिगन व हाफ स्लीव की मांग है। दुकानदारों का मानना है कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे-वैसे वूलन की खरीदारी तेज होगी। उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ने पर कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें