फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम बढ़ी ठंड दिन में धूप से राहत

Sun, 09 Nov 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव नजर आया। पिछले कई दिनों से छाए बादलों और ठंडी हवाओं के बीच सुबह निकली धूप ने लोगों को राहत दी। दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हुई, जिससे बाजारों, चौकों और मोहल्लों में सामान्य से अधिक चहल-पहल देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिन में धूप के कारण ठंडक कुछ कम महसूस हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में अभी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सीमित है, इसलिए तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है।

सुबह की धूप का असर

बाजारों में भी दिखा

सब्जी मंडी, अनाज मंडी और प्रमुख व्यापारिक इलाकों में दुकानदार सामान्य दिनों से पहले दुकानें खोलते नजर आए। वहीं, पार्कों और सड़कों पर टहलने वालों की संख्या भी बढ़ी। कई लोग सुबह की धूप का आनंद लेते हुए व्यायाम करते दिखे।
विज्ञापन


कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि सुबह पांच से दस बजे के बीच ठंड अधिक महसूस होती है, लेकिन धूप निकलते ही मौसम सुहावना हो जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के इस दौर में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सुबह-शाम गर्म कपड़ों का उपयोग आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें