फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम ने लाभार्थियों को दिए अनुदान पत्र

Sat, 17 Aug 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के वृंदावन पैलेस में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने 57 लाभार्थियों को मौके पर ही अनुदान पत्र देकर लाभानि्वत किया। उन्होंने कहा कि अब मासिक चार्ज हटाने से जितनी यूनिट खपत होगी, अब उतना बिल देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाखों परिवार रोशन होंगे। योजना के शुरू होने के मात्र एक महीने के अंदर ही योजना का लाभ लाभार्थियों को मिलना शुरू हो गया है। वित्तीय सहायता के लिए 510 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना का शुभारंभ किया था। इसी कड़ी में 17 जून को प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख घरेलू व गरीब अंत्योदय परिवारों के लिए पहले आओ-पहले आओ सिद्धांत के तहत केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता प्रदान करने का फैसला लिया था। इस योजना के माध्यम से जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन परिवारों को दो किलोवाट के ग्रीड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए 60 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
विज्ञापन


जिन परिवारों की आय एक लाख 80 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक है, उन आवेदकों को केंद्र की सब्सिडी से अतिरिक्त 10 हजार रुपये प्रति किलोवॉट की दर से अधिकत्तम 20 हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 10 एचपी मोटरों को सोलर के साथ जोड़ने का किया कार्य है। इसके साथ ही 5 एचपी की मोटरों को भी सोलर के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें