संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के वृंदावन पैलेस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को आड़ेहाथ लिया। उस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में महज चार से पांच घंटे तक ही बिजली मिलती थी। कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है, जो आमजन को गुमराह करती है।
इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में प्रदेश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाए। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सोनीपत से गरीब लोगों को सौ सौ गज के प्लॉट का क़ब्ज़ा आवंटन पत्र दिया जा गया था। इस मौके पर विधायक लीला राम, विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, यूएचबीवीएन एमडी डॉ. साकेत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी भीम सेन अग्रवाल, बलविंद्र जांगड़ा, सुरेश संधु, कृष्ण पिलनी, प्रवीन प्रजापति, ज्योति सैनी, रमनदीप कौर चहल, हिमांशू गोयल आदि मौजूद रहे।