फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम उड़नदस्ते ने दुकान पर की छापामारी

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। कस्बे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को देखते ही मिठाइयां बनाने वाले दुकानदारों में हडक़ंप मच गया और देखते ही देखते मिठाई की दुकानों के शटर बंद हो गए। दिनभर मिठाई बनाने वाले दुकानदारों ने छापामारी के भय से दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन

बाबा बिहारी दास चौक पर भगवती स्वीट हाउस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने प्रभारी इंस्पेक्टर राजदीप के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जब दुकान मालिक से मिठाई बनाने का लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहा। टीम में स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. गौरव शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर विवेकानंद की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकान में काफी खामियां पाई। इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि मिठाई की दुकान से मावा की दो प्रकार की बर्फियों, छैना, रसगुल्ला, गुलाब जामुन के 20 सैंपल लिएगए है। जिनकी गुणवत्ता जांच करवाने के लिए लैब में भेजा जाएगा। कहा कि मिठाई की दुकान पर आठ घरेलू रसोई गैस सिलिंडर भी प्रयोग में पाए गए है। जिन्हें खाद्य निरिक्षक डॉ. गौरव शर्मा ने आगामी कार्रवाई के लिए ढांड पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजदीप ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक होने के चलते ढांड में मिठाई व पनीर की नकली खेप की गुप्त सूचना के मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें