फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन प्राइवेट जॉब का ऑफर देकर रहे ठगी

Fri, 27 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तकनीक के इस युग में लगभग हर व्यक्ति कंप्यूटर अथवा मोबाइल से जुड़ा है। ऐसे में साइबर अपराधी भी अपराध के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। यह जानकारी एसपी उपासना ने दी।

उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि साइबर ठग सोशल मीडिया पर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इनमें से एक ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का प्रलोभन देकर लोगों के साथ ठगी करने का नया तरीका सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले लोगों को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का ऑफर करते हुए दिन में एक से दो घंटे तक काम करके हजारों रुपये प्रतिदिन कमाने का लालच देते हैं। लुभावने ऑफर को देखकर लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते हैं। एसपी ने आमजन से साइबर ठगों के प्रलोभन में न पड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सजगता से हम इस तरह के ठगी का िशकार होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें