फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम का अस्पताल पर छापा

विज्ञापन
64-कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में जांच करते हुए सीएम फलाइंग की टीम। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को करनाल रोड स्थित चंडीगढ़ अस्पताल में छापा मारा। आरोप है कि टीम ने सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक को वहां प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम के सदस्य दोपहर को करीब ढाई बजे निजी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ सीआईडी की टीम व नागरिक अस्पताल से पीएमओ रेनू चावला के साथ अन्य अधिकारी थे। दो बजे तक सरकारी अस्पताल से ओपीडी खत्म होने के बाद डा. सोनाली सीधा चंडीगढ़ अस्पताल पहुंचीं। वहां वे अंदर बैठीं थीं और एक मरीज भी उनके सामने बैठी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में सीएम फ्लाइंग ने पूछताछ की। टीम में सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर राजदीप मुख्य अधिकारी के रूप में शामिल रहे।
जिला नागरिक अस्पताल की कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला ने बताया कि सूचना के आधार पर जब वे अस्पताल में आईं तो डॉ. सोनाली यहां पाई गई। दोपहर दो बजे तक डॉ. सोनाली ने नागरिक अस्पताल में ही ओपीडी की। उनके खिलाफ निजी अस्पताल में ओपीडी करने की शिकायत है। कोई भी सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में प्रैक्टिस नहीं कर सकता है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर नागरिक अस्पताल का कोई भी डॉ. बाहर प्रैक्टिस करता है तो इस मामले की भी जांच करवाई जाएगी। संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर डॉ. सोनाली ने सभी आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल उनका नहीं है, बल्कि उनके किसी संबंधी का हैं। वे नागरिक अस्पताल में ओपीडी का कार्य पूरा होने के बाद वहां खाना खाने के लिए गई थीं। वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं और पूरा सहयोग भी करेंगी। साथ ही डॉ. सोनाली ने यह भी कहा कि जांच अगर वे सही पाई जाती तो वे उन लोगों पर केस करेंगी, जिन्होंने उनकी झूठी शिकायत दी है। वहीं सीएम फ्लाइंग टीम मामले में कुछ भी कहने से बचती रहीं। अधिकारियों ने कोई वक्तव्य नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें