फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने पनीर और घी की फैक्टरी में मारा छापा, लिए सैंपल

विज्ञापन
30-कलायत। फैक्टरी में पनीर व घी के सैंपल लेते हुए सीएम फ्लांइग की टीम। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। सीएम फ्लाइंग ने वार्ड दो में पुराने गुरुद्वारे वाली गली के पास घी व पनीर तैयार करने वाली फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी में कार्रवाई के दौरान संचालक मौके से नदारद रहा। फैक्टरी के एक वर्कर की मौजूदगी में फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम ने मौके पर 200 किलो पनीर और 120 किलो देसी घी के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि विभाग को उक्त फैक्टरी में मिलावटी घी व पनीर तैयार करने की शिकायत मिली थी। उसी के आधार पर छापा मारकर सैंपल लिए गए हैं। उसके बाद टीम कलायत से आगे के लिए रवाना हो गई। टीम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कैथल में भी लिए सैंपल-
सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने डोगरा गेट स्थित एक पनीर की फैक्टरी में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। टीम ने मिलावटी पनीर बेचने की सूचना पर यह कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि यह डेयरी डोगरा गेट निवासी हरेंद्र सिंह की है। डेयरी संचालक आठ साल से पनीर बेचने का काम करता है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए अधिकारियों ने पनीर के सैंपल ले लिए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें