बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने जींद रोड पर स्थित शिव कालोनी में एक घी की फैक्टरी पर रेड की। जिसमें मौके पर करीब 24 सौ लीटर तैयार घी मिला। टीम ने करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद तीन सैंपल भरे। फैक्टरी संचालक मौके पर नहीं मिला।
सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की अगुवाई में डीएफओ राजीव व अन्य अधिकारियों की टीम करीब 12 बजे जींद रोड स्थित शिव कालोनी में एक घी की फैक्टरी में पहुंची। जहां पर काफी मात्रा में तैयार घी मिला। इसके बाद टीम पास में ही एक कबाड़ी की दुकान में रखे घी के टीनों की जांच के लिए पहुंची। जो कि इसी फैक्टरी का सामान था। जहां पर टीन मेें तैयार घी की पैकिंग मिली। करीब 24 सौ लीटर घी बरामद। जिनके तीन सैंपल जांच के लिए भरे हैं।
गोपाल देसी घी के नाम से बेचा जा रहा - टीम की मौजूदगी सामने आया है कि फैक्टरी से गोपाल देसी घी के नाम ने घी बेचा जा रहा है। जो कि शहर की भी दुकानों पर सप्लाई होता है। इसी नाम से पैन भी प्रिंट करवाया है।
स्थानीय निवासी कुरड़िया राम ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी फ्लाइंग ने रेड मारी थी। इसके बाद भी यहां ऐसे ही काम चल रहा है। बाहर सौ रुपये का डिब्बा तो यहां 70-80 रुपये में मिल जाता है।
तीन दिन पहले मिठाई की दुकान पर की थी रेड -बीते दिन पहले भी सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर में प्यौदा रोड स्थित मिठाई की दुकान पर रेड की थी। जिसमें 28 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। गया। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों तक टीम का छापा जारी रहेगा। लेकिन इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि गुप्त आधार पर सूचना मिली थी कि शिव कालोनी कैथल में अवैध रूप से घी तैयार करने का काम चल रहा है। इस आधार पर डीएफओ डा. राजीव शर्मा जींद-कैथल के साथ यहां रेड की। उन्होंने बताया कि घी से अलग कोई केमिकल नहीं पाया है। असली-नकली का जांच के बाद ही पता लग पाएगा। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।