फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मामलों में अंतरराज्जीय नशा तस्कर सहित चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस द्वारा अलग-अलग तीन मामलों में एक अंतरराज्जीय नशा तस्कर समेत चार आरोपी काबू किए हैं। उनके कब्जे से 898 ग्राम अफीम बरामद करके तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली गई। पूछताछ व मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए अंतरराज्जीय अफीम तस्कर का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम रामथली से गांव उरलाना की तरफ जा रही थी। जानकारी मिलने पर डेरा बाजीगर उरलाना निवासी सतपाल राम को उसके मकान से काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 538 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सतपाल मध्यप्रदेश में फसल की कटाई लिए अपनी कंबाइन लेकर जाता है, वापसी के समय एमपी क्षेत्र से अफीम खरीदकर हरियाणा व पंजाब में बेचता है। मामले में आरोपी द्वारा गांव मदकौट एमपी से 1.5 किलो अफीम खरीदना कबूला गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी इससे पूर्व भी 2010 में पंजाब पुलिस द्वारा 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया जा चुका है। जिस मामले में वह जमानत हासिल करके फिर अफीम तस्करी का धंधा करने लगा। आरोपी को साथ लेकर एएसआई दलबीर सिंह की टीम एमपी रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एक अन्य मामले में चीका पुलिस के एसआई सुरेश कुमार की टीम द्वारा सूचना मिलने पर छोटी अनाज मंडी मेन गेट चीका के पास रेहड़ी लगाने वाले रणधावा चीका को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 80 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीसरे मामले में राजौंद पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम द्वारा सूचना मिलने पर खुरड़ा रोड राजौंद पर नाका लगाया गया। वहां पुलिस द्वारा चालक सिमरणजीत उर्फ सिमा बांसा व राजेश कुंडलन जिला करनाल को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 280 ग्राम अफीम बरामद हुई। एसआई सुरेश कुमार द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करके तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें