फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम फ्लाइंग ने किया अनाज भंडारण स्थलों का निरीक्षण

Wed, 10 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। जिला कैथल व कलायत उपमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनाज भंडारण स्थलों की स्थिति पर मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने हस्तक्षेप किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम कलायत पहुंची और इस दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफसी) की ओर से गठित पांच सदस्यीय विशेष टीम भी सक्रिय रही।

टीमों ने संयुक्त रूप से रेलवे रोड स्थित भंडारण स्थल का निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग टीम में सब-इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार और पवन कुमार शामिल रहे। डीएफसी निशांत राठी की ओर से गठित जांच टीम का नेतृत्व सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी बजिंद्र सिंह ने किया। टीम में तकनीकी अधिकारी जसवीर सिंह, प्रिंस कुमार, इंस्पेक्टर राममेहर, सब-इंस्पेक्टर नवीन और विनोद कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भंडारण स्थल पर 14,782 कट्टे अनाज रखे गए हैं, जिनमें से 3,300 कट्टे स्टैगों की बिछाई में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अनाज की पूरी सफाई के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी कि कितना अनाज सुरक्षित है और कितना खराब हो चुका है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में स्थिति को गंभीर बताया गया है और आगे की कार्रवाई उच्च अधिकारियों द्वारा निर्धारित की जाएगी। निरीक्षण कार्यवाही खरीद केंद्र प्रभारी सुरेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई। सीएम फ्लाइंग टीम के सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि भंडारण स्थल का निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। डीएफसी की टीम की रिपोर्ट को भी जांच में जोड़ा गया है। अन्य पहलुओं की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी और उसके बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें