फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिनभर छाए रहे बादल, उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
बारिश न होने के कारण सूखा पड़ी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
कैथल। जिले में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों के बावजूद तेज उमस और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा में नमी अधिक रहने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है जिससे तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही।
बारिश का सबसे अधिक इंतजार धान उत्पादक किसानों को है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में पानी की कमी महसूस की जा रही है। तेज गर्मी के कारण खेतों का पानी तेजी से सूख रहा है जिससे किसानों को बार-बार ट्यूबवेल चलाकर सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे बिजली और डीजल पर अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है और खेती की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो सिंचाई पर निर्भरता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी की मात्रा पर्याप्त बनी हुई है। इसी कारण सोमवार को जिले के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। यदि अच्छी वर्षा होती है तो तापमान में कमी आएगी, उमस से राहत मिलेगी और खरीफ फसलों, विशेषकर धान, को पर्याप्त लाभ मिलेगा। इससे किसानों की सिंचाई संबंधी चिंता भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

बारिश न होने के कारण सूखा पड़ी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें