फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्लब ने 100 जरूरतमंद छात्राओं को बांटीं जर्सियां

विज्ञापन
गांव फरल के राजकीय स्कूल में छात्राओं को भेंट की जर्सी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। गांव फरल स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महाराणा प्रताप क्लब फरल की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए स्कूल की 100 जरूरतमंद छात्राओं को जर्सियां वितरित की गईं। क्लब के प्रधान मैनपाल आर्य ने बताया कि महाराणा प्रताप क्लब फरल हर वर्ष गरीब एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए इस प्रकार के सामाजिक कार्य करता है। क्लब का हमेशा प्रयास रहता है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा व आवश्यक सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि पुण्य का कार्य भी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्रपाल कौशिक ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर क्लब के सदस्य सुखबीर राणा, गोकुल राणा, सुरेश चौहान, मास्टर सतपाल, रामकरण राणा, इंद्रजीत और परमवीर सिंह मौजूद रहे।

गांव फरल के राजकीय स्कूल में छात्राओं को भेंट की जर्सी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें