फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया जरूरी सामान, शाखा प्रबंधक माया सिंह ने सौंपी सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। भारतीय स्टेट बैंक की सीवन शाखा ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गांव कवारतन के आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। बैंक की ओर से यह सहयोग कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत दिया गया। इस दौरान केंद्रों के लिए स्टील के कंटेनर, फोम के गद्दे, बच्चों की कुर्सियां, गतिविधि किट, स्टील की प्लेटें और गिलास भेंट किए गए। सामग्री सौंपते हुए शाखा प्रबंधक माया सिंह ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं देना ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी योगदान देना है। आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों के पोषण, देखभाल और शुरुआती शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दैनिक कार्यों में सहूलियत मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास और बेहतर भविष्य के लिए समाज के सभी वर्गों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए शाखा प्रबंधक माया सिंह और बैंक अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भेंट की गई सामग्री केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें