फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादल छाए, तापमान तीन डिग्री गिरकर 30 पर

Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच शुक्रवार की सुबह लोगों के लिए राहत भरी रही। आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और आम जनजीवन को तपिश से कुछ राहत मिली।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जहां पहले तापमान 33 डिग्री के आसपास था, वहीं अब यह घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बादलों की मौजूदगी और धूप की तीव्रता में कमी के चलते दोपहर की गर्मी भी कुछ कम महसूस की गई।
विज्ञापन


रात और सुबह के समय भी मौसम सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे तड़के और देर रात ठंडक का एहसास हो रहा है। वहीं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने उमस कम करने के साथ वातावरण को और भी आरामदायक बना दिया है।

आम जनजीवन पर दिखा असर

मौसम में आए इस बदलाव का असर बाजारों और सड़कों पर भी नजर आया। बाजारों में चहल-पहल बढ़ी, जबकि पार्कों और खुले स्थानों पर टहलने वालों के चेहरों पर सुकून दिखा। किसानों के लिए भी यह मौसम राहत लेकर आया है। तेज धूप से फसलों को राहत मिली है, वहीं कटाई कार्य में भी कुछ तेजी आई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदली है, जिससे फिलहाल लू चलने की स्थिति टल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें