फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादल छाए, बारिश के बने आसार

Fri, 29 Mar 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वीरवार को दूसरे दिन भी सुबह के समय आसमान में बादल छाए, लेकिन दोपहर होते ही गर्मी बढ़ी। इसके चलते बारिश नहीं हो पाई। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बारिश की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से मौसम बदला है। इसी प्रकार से गत बुधवार को भी सुबह के समय बादल छाए थे, लेकिन बाद में गर्मी होने से लोगों को गर्माहट महसूस हुई थी। हालांकि अभी मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के तहत अभी शुक्रवार को भी बारिश की संभावना रहेगी। वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 32.1 व
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे तो मौसम विभाग की ओर से अभी भी बादलवाई की संभावना जताई गई, लेकिन बारिश होने के बाद अब लगातार गर्मी बढ़ेगी।

विभाग के अनुसार, अप्रैल महीने के शुरुआत में अभी एक सप्ताह से 10 दिन तक उमस भरी गर्मी होने की संभावना रहेगी। जबकि इस मौसम में गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से गेहूं की फसल की कटाई भी शुरू होने का अनुमान है।
विज्ञापन


अभी आगामी तीन से चार दिन तक आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना तो बनेगी, लेकिन इस हल्की बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा। इसके बाद अप्रैल की शुरूआत से लेकर एक सप्ताह तक लगातार गर्मी बढ़ेगी। इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गाें का खास ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। - डॉ. रमेश वर्मा, मुख्य समन्वययक, कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें