फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह से शाम तक बादलों की लुकाछिपी, बारिश नहीं

Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को सुबह से शाम तक बादलों और धूप की लुकाछिपी चलती रही। पूरे दिन बादलों के आने-जाने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहरवासी सुबह से ठंडी हवाओं और बारिश की आस लगाए बैठे रहे, लेकिन देर शाम तक भी बारिश नहीं हुई।

हालात ऐसे रहे कि कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे सके। चाहे कितनी देर तक लोग कूलर के सामने बैठे रहें, पसीना लगातार बहता रहा।

जुलाई के पहले ही सप्ताह में अगस्त जैसी चिपचिपी गर्मी महसूस की जा रही है। बारिश के बाद जैसे ही धूप निकलती है, लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, लेकिन फिलहाल मानसून की सक्रियता कम पड़ गई है। अनुमान के बावजूद पिछले तीन दिनों में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन






शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 5–7 दिनों में बारिश के आसार हैं और आगामी दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मानसून की तुलना में अब तक 25 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।



कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन अब तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई। सुबह कुछ समय के लिए मौसम सुहावना रहा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। हालांकि रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और अगले एक सप्ताह के भीतर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और अगले एक सप्ताह में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मुख्य समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें