फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सोलर मॉडल गांव के रूप में बालू को करेंगे विकसित

Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के बालू गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। जिले के 10 गांवों में आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बालू गांव का चयन किया गया है। इसे सौर ऊर्जा से संचालित आदर्श गांव बनाने के लिए एक करोड़ रुपये अनुदान देने की अनुशंसा जिला स्तरीय कमेटी ने की है। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने दी।

डीसी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिह्नित किया गया था। इनमें से जिस ग्राम पंचायत ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर तय मानकों पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, उसका चयन किया जाना था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बालू गांव में अब तक 141 घरों पर सोलर पैनल और सात सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगाए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। डीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर घर को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़कर बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

डीसी प्रीति ने विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह योजना हर घर में सौर ऊर्जा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

डीसी न बताया कि अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर अनुदान प्राप्त कर सकते हैं जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख रुपये तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवा सकते हैं।
अन्य गांवों में सौर ऊर्जा कार्य
n सजूमा गांव : 26 सोलर पैनल, 1 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

n बाता गांव : 19 सोलर पैनल, 3 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

n
कौल : 13 सोलर पैनल

n खरकां : 7 सोलर पैनल, 1 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

n सौंघल : 7 सोलर पैनल, 2 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

n पबनावा : 7 सोलर पैनल

n
देवबन : 4 सोलर पैनल, 1 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

n किठाना : 3 सोलर पैनल, 2 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

n
भागल : 2 सोलर पैनल, 1 सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम

योजना का लाभ और अनुदान विवरण

n
अंत्योदय परिवार (सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम और बिजली खपत 2400 यूनिट तक) को 2 किलोवाट सोलर पैनल पर भारत सरकार से 60,000 रुपये व हरियाणा सरकार से 50,000 रुपये यानी कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन


n
जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक है और बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें 2 किलोवाट सोलर पैनल पर भारत सरकार से 60,000 रुपये और हरियाणा सरकार से 20,000 रुपये यानी कुल 80,000 रुपये का अनुदान मिलेगा।

n3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर भारत सरकार की ओर से 78,000 रुपये का अनुदान मिलेगा।

nकेंद्र सरकार का अनुदान सभी आय वर्गों के पात्र परिवारों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें