कैथल-अंबाला रोड से होकर गुजरते वाहन। संवाद
कैथल। पिछले दो दिन से मौसम में गर्मी से राहत बनी हुई है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिला। इसके साथ ही चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को बेहद सुहावना बनाए रखा। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, क्षेत्र का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों के मुकाबले अधिकतम तापमान में आई इस बड़ी गिरावट के कारण ही लोगों को लू से बड़ी राहत मिली है। हवाएं लगभग 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रमेश ने कहा कि वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में बने एक नए वेदर सिस्टम (मौसम प्रणाली) के कारण यह बदलाव देखने को मिला है। आगामी 24 से 48 घंटों तक आसमान में इसी तरह बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है, तो तापमान में और भी कमी आ सकती है, जिससे आने वाले दिनों में यह राहत जारी रहेगी।
कैथल-अंबाला रोड से होकर गुजरते वाहन। संवाद