फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : मुटरेजा

Tue, 28 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक सीवन (रजिस्ट्रेशन नंबर 000196) की मासिक बैठक आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान नन्द लाल रहेजा व प्रैस सचिव लक्ष्मण कामरा द्वारा की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत स्वच्छ भारत मिशन कैथल के जिला सदस्य ओम प्रकाश मुटरेजा ने भाग लिया। ओम प्रकाश मुटरेजा ने कहा कि स्वच्छता सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हम अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की आदत डालें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव स्वतः आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता अभियान, प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण तथा पेड़ लगाने के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वर्षा जल संचयन, पानी बचाने की आदत, और नलकूपों के अनियंत्रित दोहन को रोकने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। लक्ष्मण कामरा ने कहा कि ईच वन, टीच वन, प्लांट वन यदि एक को भी साक्षर करे और प्रत्येक व्यक्ति एक पेड लगा कर बडा करे तो अशिक्षा, पर्यावरण समस्या व प्रदूषण समस्या को जड से समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें