कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के आदेश अनुसार खंड कैथल में ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटर ऑफिसर शमशेर सिंह मलिक ने खंड के कई गांव में युवा कल्पों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया।
इस मौके पर शमशेर मलिक ने बताया कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। प्रत्येक देशवासी को वातावरण को साफ सुथरा रखने में हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार दो अक्तूबर तक प्रदेश की प्रत्येक आईटीआई व गांव में स्थापित युवा कल्पों में चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में राजकीय आईटीआई कैथल के परिसर में भी छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व आईटीआई कैथल के अनुशासन प्रभारी रणधीर ढांडा ने किया व उनका सहयोग ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल ने किया। संवाद