फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत के वार्ड 12 में स्वच्छता अभियान शुरू

Fri, 25 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ जागरूकता रैली से हुआ, जिसका नेतृत्व मुख्य अतिथि पार्षद अमित बेदी ने किया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे जन आंदोलन का रूप देना रहा।

मुख्य चौराहे से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’, ‘गंदगी छोड़ो - सफाई से जोड़ो’ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान संयोजक सुरेश चहल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अमित बेदी ने बताया कि वार्ड स्तर पर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। नगर पालिका सचिव की रूपरेखा के अनुसार, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कहा कि स्वच्छता सिर्फ सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें