फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुद्वारा के पास चलाया गया स्वच्छता अभियान

Sat, 27 Sep 2025 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। गुरुद्वारा के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अलावा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत महर्षि वाल्मीकि मंदिर एवं आश्रम ट्रस्ट परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार की पहल के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान में एक घंटा श्रमदान करने की मुहिम भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कैथल रोड पर सिटी पॉइंट में सफाई कार्य किया गया और चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। भविष्य में यदि कोई यहां कूड़ा डालते पाया गया, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पालिका चेयरपर्सन बबीता ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में नपा चेयरपर्सन बबीता, सचिव नरेंद्र शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कपिल दीक्षित, पार्षद जोनी राणा, पार्षद प्रतिनिधि कर्म सिंह, जेई अश्विनी कुमार, सफाई कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें