फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में सफाई अभियान, घर-घर बांटे गए डस्टबिन

विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
राजौंद। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत नगर पालिका राजौंद की ओर से 13 जुलाई से 19 जुलाई तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही स्वागत अभियान के अंतर्गत सोमवार को वार्ड नंबर 3 व 4 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने न केवल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। अभियान के दौरान आईईसी गतिविधियों के तहत रेहड़ी-फड़ी संचालकों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित करने के लिए दो-दो डस्टबिन वितरित किए गए। साथ ही नागरिकों को साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे के उचित निपटान के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, म्युनिसिपल कोऑर्डिनेटर, लिपिक प्रीति, मोटिवेटर कुलविंदर कौर व कुसुम, तकनीकी सहायक मुस्कान शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सचिन, जॉनी राणा, संजय राणा, विजेंद्र सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र राणा व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल राणा सहित कई गणमान्य लोग भी अभियान में शामिल हुए। नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन की भागीदारी से ही सफल बनाया जा सकता है।

स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें