फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से विकसित हरियाणा के नए युग का आगाज करेंगे प्रधानमंत्री : अनिता ढुल

विज्ञापन
रैली को लेकर गांव में जनसभा करते भाजपा नेत्री अनीता ढुल व राजेश अंबरसर
विज्ञापन
कलायत। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री अनिता ढुल ने कहा कि आगामी 17 जुलाई को जींद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हरियाणा के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। साथ ही देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत की ग्रीन मोबिलिटी यात्रा को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परियोजनाओं का शुभारंभ नहीं बल्कि विकसित हरियाणा से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। भाजपा नेता राजेश अंबरसर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा राष्ट्रीय महत्व की अनेक परियोजनाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास को गांव-गांव तक पहुंचाया है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। इस अवसर पर जितेन्द्र राणा, सौरव राणा, श्रवण राणा, लीला राणा, जनक राणा, प्रीतम राणा, ओमप्रकाश राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें