फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में कपिल मुनि मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को प्राचीन कपिल मुनि मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर पुजारी संजय शास्त्री, नगर पालिका कर्मचारी, आम नागरिक और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान की अध्यक्षता स्वच्छता संयोजक सुरेश चहल ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड नौ के पार्षद जगदीश रायका ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने कहा कि यह सफाई अभियान केवल मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए नहीं, बल्कि आम जनता को स्वच्छता का संदेश देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। अभियान के दौरान मंदिर क्षेत्र में सफाई की गई, झाड़ू-पोछा लगाया गया और कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन


पार्षद जगदीश रायका ने बताया कि श्री कपिल मुनि मंदिर की देश-विदेश में एक विशेष पहचान है। इसकी सफाई और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से स्वच्छता का संदेश फैलता है और समाज में एकजुट होकर काम करने की भावना जागृत होती है।

स्वच्छता संयोजक सुरेश चहल ने बताया कि यह अभियान नगर पालिका के वार्षिक सफाई कैलेंडर का हिस्सा है और पालिका सचिव के निर्देशानुसार भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सामाजिक वर्गों से आग्रह किया कि वे शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें।
विज्ञापन


इस स्वच्छता अभियान में नगरपालिका कर्मचारी, स्थानीय पार्षद, स्कूली विद्यार्थी, सामाजिक संगठन एवं मंदिर समिति के सदस्य शामिल हुए। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने में सहयोग दिया। प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छ कलायत के लिए संकल्पित किया गया। इससे लोगों में स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें