फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गठित होंगी स्वच्छता कमेटियां ः सुभाषचंद्र

Tue, 09 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
05 कैथल। शहर स्वच्छता अभियान को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय में पार्षदों की बैठक के दौरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए नगर परिषद के 31 वार्डों में स्वच्छता समितियों का गठन किया जाएगा। यह जानकारी स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय में पार्षदों की बैठक के दौरान दी।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग विशेष रूप से मौजूद रही। सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रत्येक समिति में वार्ड पार्षद संयोजक होंगे जबकि सह संयोजक के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया जाएगा। साथ ही वार्ड के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठन, एनजीओ, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, सेवानिवृत्त सैनिक व कर्मचारी तथा कॉलेज के युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये समितियां नगर परिषद अधिकारियों के साथ मिलकर श्रमदान व जागरूकता अभियान चलाएंगी ताकि स्वच्छता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के “स्वच्छ हरियाणा” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ एवं विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने में योगदान दें। नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि वार्डवार समितियों के साथ प्रत्येक वार्ड में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन, समाज और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निश्चित रूप से जिला स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान हासिल करेगा। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष सीमा देवी, पार्षद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें