फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वच्छ जल, स्वच्छ मन रैली निकाली

विज्ञापन
23 फरवरी, गुहला चीका: संत निरंकारी मिशन चीका शहर भर में स्वच्छ जल स्वच्छ मन रैली निकालते हुए नि
विज्ञापन
गुहला-चीका। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह की जयंती पर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के सान्निध्य में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत परियोजना के तहत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन व सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। रैली के दौरान जल संरक्षण और अच्छी जल प्रथाओं के बारे में संदेश प्रदर्शित करने वाले नारों, बैनरों, होर्डिंग्स का प्रदर्शन कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

खरौदी रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन ब्रांच चीका के संचालक कस्तूरी लाल ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर चीका संत निरंकारी सत्संग भवन से शुरू हुई पदयात्रा शहीद उधम सिंह चौक सहित विभिन्न स्थान से होती हुई वापस निरंकारी भवन पहुंची।
उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा में निरंकारी भक्त और सेवादल के दर्जनों महिला, पुरुष और जवान संयोजक ने स्वच्छ जल, स्वच्छ मन का संदेश फैलाते हुए भ्रमण किया। कस्तूरी लाल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन की ओर से शुरू किया गया स्वच्छ जल, स्वच्छ मन बहुत ही कारगर है। संत निरंकारी मीडिया प्रभारी बलदेव निबरानिया ने कहा कि यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग एक हजार स्थानों, शहरों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गई है।
विज्ञापन

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को सुरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढियां को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन की ओर से स्वस्थ अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट-अमृत का आरंभ वर्ष 2023 में किया गया था।
इस परियोजना का उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर कानूनगो लाभ सिंह, डॉ. गुरपाल सिंह, राकेश कुमार, गुरदेव सिंह, बलकार सिंह, लाली राम, निर्मल सिंह, मेला राम भी मौजूद रहेे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें