फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहली से आठवीं की परीक्षाएं 11 से

Fri, 06 Mar 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2025-26 के लिए पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक होंगी।

जारी डेटशीट के अनुसार कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित और 18 मार्च को ईवीएस (पर्यावरण अध्ययन) विषय की होंगी।
विज्ञापन


कक्षा छठी के विद्यार्थियों की 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को

अंग्रेजी, 13 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 मार्च को विज्ञान,

16 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान तथा 18 मार्च को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी और 18 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा होगी।

आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 मार्च को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक तथा 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को होने वाली परीक्षा की तारीख में शनिवार होने के कारण बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी गई है। 11 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। -सुभाष कुमार, जिला

शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें