फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लूट, चोरी और छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी का दावा

Fri, 18 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में कैथल पुलिस ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संगठित प्रयासों और आमजन के सहयोग से जिले में लूट, चोरी, गृहभेदन, दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 59 मामलों में 92 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


चोरी करने वाले 12 गिरोहों के 41 सदस्य काबू किए गए, जिनकी गिरफ्तारी से 127 आपराधिक मामलों का समाधान संभव हुआ। इससे जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है।



हत्या के सभी मामलों का किया खुलासा ः 2025 में अब तक हत्या के 19 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें सभी में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अवैध हथियारों पर भी कार्रवाई ः अवैध असलाह रखने के 23 मामलों में 34 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस ने इनसे 23 पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए हैं।

तकनीक और निगरानी से अपराध पर नजर ः पुलिस टीमों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। सीसीटीवी नेटवर्क, गश्ती वाहनों और मजबूत सूचना तंत्र की मदद से अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

एसपी आस्था मोदी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाए।

जन सहयोग से ही बनेगा अपराध मुक्त समाज ः पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। आपसी विश्वास और सामूहिक प्रयासों से ही एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण की स्थापना संभव है।
विज्ञापन


हरियाणा स्तर पर अपराध में 16 प्रतिशत की गिरावट

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरे प्रदेश में संगीन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। राज्य भर में हत्या, लूट, डकैती, छीना-झपटी, गृहभेदन, बलात्कार, अपहरण और छेड़छाड़ जैसे मामलों में 16% की गिरावट दर्ज की गई है। -आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, कैथल
डकैती की एक भी वारदात नहीं

जहां वर्ष 2024 के शुरुआती छह महीनों में डकैती के दो मामले सामने आए थे, वहीं 2025 में अब तक इस श्रेणी का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।

अपराध शीर्षक
2024 (मामले)
2025 (मामले)

वाहन चोरी
280
145

अन्य चोरी
138
84

गृहभेदन
200
166

डकैती
2
0

लूट
15
6

छीना-झपटी
15
12

दुष्कर्म
31
14

छेड़छाड़ 32
12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें