फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचकूला में 27 को सिविल सेवा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का ट्रायल

Mon, 25 Nov 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा लॉन टेनिस (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर राजस्थान में किया जाएगा। इस स्पर्धा के ट्रायल का आयोजन एवं टीम का चयन 27 नवंबर को 10 बजे पंचकूला में होंगे। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने जाने आने का व्यय तथा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व आने का व्यय संबंधित खिलाड़ियों के विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग, कार्यालय के जिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जो इस खेल में उत्कृष्ट खिलाड़ी है, उन्हें चयन पर विशेष खेल अवकाश व अन्य सुविधाएं देकर भेजे। ट्रायल के समय विभाग से प्रमाण-पत्र लाना होगा कि वह कहां के अधिकारी व कर्मचारी हैं।

इसमें केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतानुसार बोर्ड, कार्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआई, डीसी ऑफिस के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें